धान की 30.69 लाख मीट्रिक टन की हुई सरकारी खरीद

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)27 अक्टूबर 2026.

हरियाणा में धान की खरीद सुचारू और पारदर्शी तरीके से जारी है। सरकार द्वारा किसानों को समय पर भुगतान और मंडियों में बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खरीफ सीजन 2026-27 में अब तक राज्य की मंडियों में कुल 37.27 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसके मुकाबले 30.69 लाख मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद की जा चुकी है। यानी कुल आवक का लगभग 82 प्रतिशत धान खरीदा जा चुका है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसानों की एक-एक दाने की खरीद एमएसपी पर सुनिश्चित की जा रही है। मंडियों में उठान और भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रदेश सरकार का दावा है कि इस बार खरीद प्रक्रिया पहले से अधिक पारदर्शी और किसान हितैषी है।(साभार DIPR हरियाणा /एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *