“पंजाब की धरती पर नफरत का बीज नहीं उगेगा”-सीएम मान

Punjab

(अमृतसर,पंजाब)27अक्टूबर,2026

पावन वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने अमृतसर के राम तीर्थ स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ में माथा टेका। राज्य स्तरीय समारोह में उन्होंने कहा कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।

सीएम ने बताया कि 2026-27 में तीर्थ के विकास पर 17.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परिसर में हाईटेक साउंड सिस्टम, सुरक्षा के लिए एडवांस CCTV, सरोवर की सफाई, एसटीपी प्लांट की मरम्मत और 2.60 करोड़ से मंदिर-सराय में नए एसी लगेंगे। रात में आकर्षक फसाड लाइट से तीर्थ जगमगाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब संतों-गुरुओं की धरती है, यहां नफरत नहीं पनप सकती। आदिकवि वाल्मीकि की रामायण आज भी सत्य और न्याय का मार्ग दिखाती है। इसी स्थल पर उन्होंने लव-कुश को शिक्षा दी थी।

उन्होंने दोहराया कि धार्मिक स्थलों का प्रबंधन संत समाज को ही करना चाहिए, सरकार का काम सुविधा देना है। इससे पहले 2024 में यहां 25 करोड़ की लागत से भव्य पैनोरमा बनाया गया था।(साभार सोशल मीडिया/एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *