चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा बढ़ा,यूपी-ओडिशा-आंध्र में हाई अलर्ट

National

(नई दिल्ली )27अक्टूबर 2026

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर उत्तर प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात 28 अक्टूबर सुबह आंध्र प्रदेश के बापटला-विशाखापत्तनम और पुडुचेरी के यानम तट के बीच 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकरा सकता है, झोंके 140 किमी तक पहुंच सकते हैं।

ओडिशा के 6 दक्षिणी जिलों – गंजाम, गजपति, रायगड़ा, मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगपुर में 28-29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी बंद रहेंगे। संवेदनशील इलाकों से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को आश्रय स्थलों में भेजा जा रहा है। NDRF की 6 और ODRF की 24 टीमें तैनात हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार ने 20 जिलों में राहत कार्यों के लिए 27 करोड़ रुपये जारी किए हैं। 2613 वाटर टैंकर, नावें और NDRF की 15 टीमें तैयार हैं।

यूपी में 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट है। 28 को पूर्वांचल में येलो तो 29-30 अक्टूबर को प्रयागराज, चित्रकूट, अवध और तराई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 5-8 डिग्री गिर सकता है। विभाग के अनुसार 11 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *