(जयपुर,राजस्थान)25अक्टूबर,2026
महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी उद्यम को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम ‘नवरंग 2026’ का आयोजन आज विद्याधर नगर में किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
श्री माहेश्वरी महिला परिषद, जयपुर द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों ने अपने हाथों से बने उत्पादों के स्टॉल लगाए थे। उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी ने एक-एक स्टॉल पर जाकर उत्पादों को देखा, उनकी गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली और सभी महिला उद्यमियों के परिश्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिला उद्यमियों को अपनी पहचान बनाने का शानदार अवसर देते हैं। इससे वे अपनी कला, हुनर और कौशल को बड़े मंच पर दिखा पाती हैं और भविष्य के नए व्यावसायिक अवसरों से जुड़ पाती हैं। आत्मनिर्भर नारी ही आत्मनिर्भर राजस्थान की नींव है।
कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज अध्यक्ष श्री उमेश जी, महिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता साबू जी, सचिव श्रीमती ज्योति हुरकट जी, संयोजक श्रीमती ज्योति बिड़ला जी, सह संयोजक श्रीमती संगीता फलोड जी एवं श्रीमती अंजू खटोड़ जी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा श्री बजरंग लाल बाहेती जी, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री जयंत कुमावत जी, पार्षद प्रत्याशी श्रीमती पूजा शर्मा जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री राजू मीणा जी, पूर्व पार्षद श्री भंवरलाल मालाकार जी, श्री संदीप सिंह जी पचलंगी, श्री सुरेंद्र सिंह जी राजपुरा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे(साभार सोशल मीडिया)
