(चंडीगढ़,हरियाणा)25अक्टूबर,2026.
हरियाणा प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए बेहद राहत भरी खबर है। हरियाणा सरकार अब गन्ना की खेती करने वाले किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने पर आर्थिक सहायता देगी।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इस संबंध में आवेदन मांगे हैं। योजना के तहत पावर वीडर, रोटावेटर, शुगरकेन प्लांटर, स्प्रेयर पंप, मिनी ट्रैक्टर जैसे कई उपयोगी यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इससे किसानों को खेत की जुताई, बुवाई और दवा छिड़काव में आसानी होगी।
सरकार का मानना है कि महंगे यंत्रों के अभाव में छोटे किसान आधुनिक खेती से वंचित रह जाते हैं। अनुदान मिलने से उनकी लागत घटेगी और मुनाफा बढ़ेगा। गन्ने की पैदावार और गुणवत्ता दोनों में इजाफा होगा।
जो किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे 31 अक्टूबर 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.agriharyana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।(साभार सोशल मीडिया)
