निपुण हरियाणा:शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)21अक्टूबर,2026

झज्जर राजकीय माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में 6 दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण के दूसरे बैच का समापन किया गया। समापन के दौरान डाइट से प्राध्यापक भूपेंद्र रोज ने सभी अध्यापकों को प्रशिक्षण में रुचि लेने, सहभागिता दिखाने के लिए बधाई दी और सीखी हुई जानकारी को कक्षा कक्ष में लागू करने के लिए माेटिवेट किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर की भूमिका सरिता बीआरपी व प्रांजलि बीआरपी ने निभाई। प्रशिक्षण में कोर्डिनेटर की भूमिका उर्मिला ने निभाई व मोनिका एबीआरसी व सुनीता ने सहयोग किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को प्रभावी एवं समृद्ध शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना और कक्षा-कक्ष में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है। इस 6 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण में शिक्षकों को समृद्ध शिक्षण पद्धति, कक्षा-कक्ष प्रक्रियाओं, शैक्षणिक सामग्री के प्रभावी उपयोग और शिक्षण-अभ्यासों को बेहतर ढंग से समझाने संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उक्त प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों की शिक्षण दक्षताओं को सुदृढ़ करते हुए विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया प्रशिक्षण में गतिविधि-आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा की गई। निपुण हरियाणा 2026-27 के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में यह प्रशिक्षण शिक्षकों को आवश्यक कौशल एवं व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *