“दुर्गा ई-ऑटो योजना” का शुभारंभ

National

(नई दिल्ली)14अक्टूबर,2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज आज दिल्ली सचिवालय में ‘दुर्गा ई-ऑटो योजना’ का शुभारंभ किया और इसके पंजीकरण पोर्टल की शुरुआत की। योजना के पहले चरण में हमारी 1,170 बहनों और 130 ट्रांसजेंडर साथियों को पिंक ई-ऑटो प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमारी बहनों और ट्रांसजेंडर साथियों के पास अपना ई-ऑटो होगा, आजीविका का अपना साधन होगा और अपने परिवार के सपनों को पूरा करने का नया अवसर होगा। सभी पात्र बहनों और ट्रांसजेंडर साथियों से आग्रह है कि योजना के पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी खूब आगे बढ़ें, तरक्की करें और अपने परिवार के जीवन में खुशियां लाएं। आपकी सफलता में ही हमारी खुशी है। आप सभी को हृदय से बधाई और उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह जी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *