(चंडीगढ़,हरियाणा)10अक्टूबर,2026
हरियाणा राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार पंचायती भूमि पर भी प्राकृतिक खेती शुरू करेगी। इसके लिए पंचायतों को अपनी भूमि पर प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रथम चरण में अगले वर्ष के प्रारम्भ में पंचायती भूमि के 10 फ़ीसदी हिस्से को प्राकृतिक खेती करने के लिए पट्टे पर दिया जाएगा।
हरियाणा राज्य सरकार की 800 एकड़ भूमि पर भी प्राकृतिक खेती की जाएगी तथा प्राकृतिक उपज की बिक्री के लिए अनाज मंडियों में अलग व्यवस्था होगी। श्री राणा ने सेमग्रस्त भूमि सुधार, ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना तथा खेतों की मिट्टी और ट्यूबवेल के पानी की जांच में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।(साभार सू वि)
