“ड्रग मुक्त हरियाणा” अभियान का संचालन

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)10अक्टूबर,2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हरियाणा राज्य सरकार के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल और सशक्त नेतृत्व में ‘ड्रग-मुक्त हरियाणा’ अभियान को व्यापक रूप देते हुए अब युवाओं के स्वास्थ्य से जुड़े उन उत्पादों की गुणवत्ता पर भी सख्ती बढ़ाई गई है, जिनका उपयोग फिटनेस और ऊर्जा बढ़ाने के नाम पर तेजी से बढ़ रहा है।

सीएम के निर्देश के अनुसार इसी दिशा में 5 अक्टूबर को प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाकर 61 प्रतिष्ठानों की जांच की गई और प्रोटीन पाउडर, न्यूट्रास्युटिकल्स व एनर्जी ड्रिंक्स के 73 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *