(लखनऊ,UP)25सितंबर,2026
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना पूरा जीवन भारत और भारतीयता के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने भारत को ‘एकात्म मानव दर्शन’ दिया।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके अंत्योदय के विचार अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर करने के प्रयासों का हिस्सा हैं। (साभार सू वि)
