सीएम सम्राट ने दीं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

Bihar

(पटना,बिहार)17अक्टूबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा हर्ष एवं उल्लास का पर्व है। दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, जो हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचार करता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस पावन पर्व को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और शांति के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मिल-जुलकर मनाएँ। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *