सीएम धामी ने किया “पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम्” का उद्घाटन

Uttrakhand

(हरिद्वार) 23सितंबर,2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का उद्घाटन कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान और चिकित्सा के साथ जोड़ने की दिशा में यह गुरुकुल एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि भारत की जीवनदृष्टि और हमारी गौरवशाली विरासत का हिस्सा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में योग और आयुर्वेद सहित हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को देश में नई मजबूती और विश्वभर में नई पहचान मिली है। उत्तराखंड आयुर्वेद और योग की समृद्ध परंपरा की भूमि के रूप में इस विरासत को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए स्वास्थ्य एवं वेलनेस के वैश्विक केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Madan Kaushik जी, योग गुरु Swami Ramdev जी, माननीय विधायक श्री Adesh Chauhan जी, श्री रवि बहादुर जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री Swami Yatishwaranand जी, Acharya Bal Krishna जी उपस्थित रहे।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *