सीएम धामी द्वारा दंत चिकित्सालय का लोकार्पण

Uttrakhand

(देहरादून)19अक्टूबर,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय में मुख्य द्वार एवं दंत चिकित्सालय का लोकार्पण करने के साथ ही प्रशासनिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और बेहतर होगा तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विकास और स्वास्थ्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पिछले पाँच वर्षों में प्रदेश में तीन नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज खोले गए हैं वहीं, किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य भी आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी गतिमान है।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Subodh Uniyal जी, माननीय विधायक श्री Sahdev Singh Pundir जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मीता सिंह जी उपस्थित रहे।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *