सीएम चौधरी द्वारा “हरितालिका तीज” की शुभकामनाएं

Bihar

(पटना,बिहार)14सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहारवासियों, विशेषकर माताओं एवं बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और पति की दीर्घायु की मंगलकामना से जुड़ा है।

अपने प्रेषित संदेश में मुख्यमंत्री चौधरी ने कामना की कि इस पावन अवसर पर बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सौहार्द्र का संचार हो और बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *