“श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” पर मुख्यमंत्री चौधरी ने दीं शुभकामनाएं

Bihar

(पटना, बिहार)04सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हम भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों, कर्मयोग एवं धर्म के मार्ग को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं सफलता की कामना करें।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएँ हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने तथा अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती हैं। यह पावन पर्व बिहार में सामाजिक समरसता, प्रेम, भाईचारे और उत्साह के वातावरण को और मजबूत करे तथा हमारा बिहार सुखी, समृद्ध एवं विकसित प्रदेश बने।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *