नितिन नवीन ने किया सेवा संकल्प ट्रॉफी का अनावरण

Uttar Pradesh

(वाराणसी,UP)08अक्टूबर,2026.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में सेवा संकल्प माह का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ प्रस्तावित है। गुरुवार को होटल ताज में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। ट्रॉफी अनावरण के अवसर पर दिव्यांग क्रिकेट को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं और उन्हें अवसर मिलने पर वे अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम रौशन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। खेलों के माध्यम से दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने की जरूरत है।

नितिन नवीन ने दिव्यांग खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। सेवा संकल्प ट्रॉफी के माध्यम से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने की उम्मीद है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *