सीएम चौधरी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Bihar

(पटना,बिहार)01सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित किसान समृद्धि सम्मेलन एवं बुद्धिजीवी, श्रमजीवी तथा समाजसेवी सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने चंपारण के विकास और क्षेत्रवासियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि मोतिहारी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। साथ ही, करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से अटल कला भवन का निर्माण कराया जाएगा। बरियारपुर एयरपोर्ट के समीप मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में भी आवश्यक कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि चंपारण में बंद पड़ी पुरानी चीनी मिलों को पुनः शुरू करने के साथ-साथ नई चीनी मिल की स्थापना की जाएगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा आर्थिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपारण की एयर कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही, बरियारपुर में रात्रिकालीन हेलीकॉप्टर लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ATC व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।( साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *