सीएम योगी ने किया LexQ सेंटर का शुभारंभ

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)25अक्टूबर,2026

उत्तर प्रदेश में अब टेक्नोलॉजी की मदद से न्याय प्रणाली को और मजबूत बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आज राजधानी लखनऊ में आयोजित TechSangam अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने क्वांटम फॉरेंसिक्स और विधिक अनुपालन पर आधारित LexQ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भी शुरुआत की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के हाथों ‘AI In Construction’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही शिक्षा और शोध को वैश्विक स्तर पर जोड़ने के लिए कई संस्थानों के बीच फैकल्टी एक्सचेंज, संयुक्त प्रमाणन और रिसर्च सहयोग के लिए समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान हुआ।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि TechSangam और LexQ जैसी पहल ‘विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को नई दिशा दे रही हैं। ‘लॉ विद लैब्स’ और कंसेंट मैनेजमेंट फ्रेमवर्क जैसे नवाचारों तथा अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से विज्ञान, शिक्षा और न्याय के क्षेत्र में नए प्रयोगों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शोध, नवाचार, उद्योग जगत से सहयोग और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा को लगातार प्रोत्साहित कर रही है और इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *