सीएम द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों को सहायता धनराशि

Bihar

(पटना,बिहार)12अक्टूबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज द्वितीय चरण में 1 लाख 60 हजार 201 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में ₹112.14 करोड़ की अनुग्रहिक सहायता राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की। सहायता धनराशि के अंतरण के तहत प्रत्येक परिवार को ₹7,000 की सहायता प्रदान की गई।

बता दें कि सहायता धनराशि वितरण के प्रथम चरण में 8 लाख 77 हजार 190 परिवारों को ₹614.03 करोड़ की राशि अंतरित की गई थी। इस प्रकार अब तक कुल 10 लाख 37 हजार 391 बाढ़ पीड़ित परिवारों के खातों में ₹726.17 करोड़ की सहायता राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिया कि सहायता से वंचित रह गए परिवारों को जिलाधिकारी चिह्नित कर राहत राशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने साथ साथ यह भी निर्देश दिए कि ,बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान की राशि 14 अक्टूबर को दशहरा से पहले उपलब्ध करा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट ने कहा कि बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजना तैयार की जा रही है, ताकि भविष्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में होने वाली क्षति को कम किया जा सके। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *