(चंडीगढ़,हरियाणा)10अक्टूबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। पिछले एक वर्ष में शिविरों में प्राप्त 92,848 शिकायतों में से 55,365 का समाधान किया गया। इनमें से 40,000 शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक लिया गया तथा 11,500 शिकायतों का दोबारा खुलने के बाद निवारण किया गया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समाधान शिविर सरकार की फ्लैगशिप योजना है। अधिकारी औपचारिकता निभाने के बजाय समस्याओं का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को समय पर राहत मिले और शिकायतें दोबारा न खुलें।(साभार सू वि
