मुख्यमंत्री ने की फसल खरीद व्यवस्था की समीक्षा

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)10अक्टूबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फसल खरीद व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि की प्रगति और किसान की उन्नति राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।कृषि के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खरीद, उठान और भुगतान के स्तर पर किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रदेश में अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है तथा मंडियों में आवक बढ़ने के साथ उठान की गति भी बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री सैनी ने निर्देश दिए कि बाजरे के लिए किसानों को ₹2,900 प्रति क्विंटल MSP सुनिश्चित किया जाएगा। सरकारी खरीद ₹2,300 प्रति क्विंटल की दर से होगी और खुले बाजार में इससे अधिक भाव मिलने पर भावान्तर भरपाई योजना के तहत ₹600 प्रति क्विंटल तक का लाभ दिया जाएगा।

सीएम सैनी ने कहा कि हर मंडी में खरीद व्यवस्था की निगरानी के लिए HCS स्तर के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा प्रशासनिक सचिव मंडियों का दौरा कर खरीद एवं उठान व्यवस्था की रिपोर्ट देंगे।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *