एक करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा कार्मिकों को

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)09अक्टूबर,2026

उत्तर प्रदेश राज्य कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय पारित किया है। राज्य कैबिनेट के निर्णय के अनुसार उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। इसके साथ ही 30 लाख रुपये तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा और बच्चों की पढ़ाई के लिए आठ लाख रुपये तक की सहायता भी दी जाएगी। इस संबंध में सचिवालय प्रशासन विभाग और एक्सिस बैंक के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया है।

एमओयू के तहत पात्र कर्मचारियों के लिए विशेष वेतन खाता खोला जाएगा। इसके साथ कई बैंकिंग सुविधाएं और बीमा लाभ भी मिलेंगे। कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का सावधि जीवन बीमा कवर भी दिया जाएगा। समझौते के मुताबिक पात्र कर्मचारियों को 30 लाख रुपये तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सात रुपये प्रतिदिन प्रीमियम की व्यवस्था बताई गई है। इससे कर्मचारियों को गंभीर बीमारी या अचानक इलाज पर होने वाले खर्च में आर्थिक मदद मिल सकेगी।

बच्चों की शिक्षा के लिए भी आठ लाख
कर्मचारियों के आश्रित बच्चों की शिक्षा के लिए आठ लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता का प्रावधान किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की स्थिति में मिलने वाला बीमा कवर भी कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देगा। इन सुविधाओं का लाभ निर्धारित पात्रता और एमओयू की शर्तों के अनुसार मिलेगा।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *