सीएम चौधरी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण

Bihar

(पटना, बिहार)16सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने आज बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने दिघवारा एवं मनेर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण तथा वैशाली के तेरसिया एवं सरायपुर गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा जलभराव, फसलों एवं मकानों को हुए नुकसान की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को ₹7,000 की अंतरिम अनुदान राशि जारी की गई है। क्षति का सटीक आकलन पूरा होने के बाद किसानों एवं अन्य प्रभावित परिवारों को नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण एवं स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम भेजने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *