गुरुग्राम में मजबूत होगा मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)12सितंबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सड़क कनेक्टिविटी की योजना लगातार चल रही है।हरियाणा राज्य के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सेक्टर-56–पंचगांव प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा की। 35.25 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में 28 स्टेशन होंगे, जो सेक्टर-56 से खेड़की दौला, ग्लोबल सिटी, न्यू गुरुग्राम, आईएमटी मानेसर होते हुए पंचगांव तक बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे।

मुख्य सचिव ने बताया कि प्रस्तावित कॉरिडोर को रैपिड मेट्रो, आरआरटीएस, एचओआरसी व अन्य रेल-आधारित परिवहन नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। मुख्य सचिव ने संशोधित डीपीआर को निर्धारित समय-सीमा में अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *