“बिहार टी-10 लीग-2026” में सीएम चौधरी ने किया प्रतिभाग

Bihar

(पटना,बिहार)12सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित बिहार टी-10 लीग-2026 के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।

फाइनल मुकाबले में भागलपुर टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी खिताब अपने नाम किया।मुख्यमंत्री ने विजेता टीम भागलपुर टाइटंस को ट्रॉफी प्रदान की तथा विजेता भागलपुर टाइटंस एवं उपविजेता चम्पारण चैंपियंस के खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *