(चंडीगढ़,हरियाणा)07सितंबर,2026
हरियाणा राज्य में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए ‘गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना’ के अंतर्गत किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है।
इस योजना के तहत राज्य के प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों- यमुनानगर, नारायणगढ़, शाहाबाद, करनाल, असंध, भादसों, पानीपत, कैथल, रोहतक, सोनीपत, जींद, पलवल, भूना, गोहाना और महम के सहायक गन्ना विकास अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में आने वाले किसानों को अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
हरियाणा राज्य के जिन किसान भाइयों ने अपना गन्ना वसंत या ग्रीष्म ऋतु (अप्रैल के बाद) में लगाया है, वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए 30 सितंबर 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं, जो किसान शरद ऋतु (आगामी अक्टूबर-नवंबर) में गन्ने की बिजाई करने वाले हैं, उनके लिए आवेदन की तिथि 1 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
उक्त योजना में लाभ पाने के इच्छुक किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।(साभार सू वि)
